Pawan Kalyan Vs Ram Gopal Varma: फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पीथापुरम सीट से पवन कल्याण के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
आंध्र प्रदेश के पीथापुरम से फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर उनका मुकाबला जन सेना चीफ पवन कल्याण से होगा.
आंध्र प्रदेश के पीथापुरम से फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर उनका मुकाबला जन सेना चीफ पवन कल्याण से होगा. फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने अपने इस फैसले को अचानक लिया गया फैसला बताते हुए लिखा है, ''अचानक लिया गया फैसला..मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं.
SUDDEN DECISION..Am HAPPY to inform that I am CONTESTING from PITHAPURAM 💪💐
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 14, 2024
जन सेना ने पीथापुरम सीट से पवन कल्याण की उम्मीदवारी की घोषणा की है. आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है. आंध्र प्रदेश में बीजेपी के साथ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने हाथ मिलाया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

