कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच EC का बड़ा फैसला, चुनावी राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत सभी पांचों चुनावी राज्यों में चुनावी रैलियों, सभाओं, रोड शो पर 22 जनवरी तक रोक लगा दी है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत सभी पांचों चुनावी राज्यों में चुनावी रैलियों, सभाओं, रोड शो पर 22 जनवरी तक रोक लगा दी है. हालांकि आयोग ने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल की क्षमता के 50% के साथ इनडोर बैठकें करने की अनुमति दी है. इसके पहले पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग ने सभी तरह की रैली, रोड शो, वाहन रैली, साइकिल रैली और पदयात्रा पर 15 जनवरी तक रोक लगाई थी. लेकिन चुनावी राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद सभी पांचों राज्यों में 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई दी है.
Election Commission further bans poll rallies & roadshows in poll-bound states till 22nd January pic.twitter.com/xXdqPNdKmo
— ANI (@ANI) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

