UP: अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान को दिया MLC का टिकट, कहा- सब योगी जी की कृपा, हिस्ट्रीशीटर से बनाया राइटर और अब पॉलिटिशियन
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन कांड में घिरने वाले डॉ. कफील खान को समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव MLC Election के लिए गोंडा, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, सीतापुर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. सपा ने डॉ. कफील खान को देवरिया से पार्टी के उम्मीदवार के रूप उतारा है. डॉ. कफील खान गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन कांड से चर्चा में आए थे. कफील खान ने राजनीति में आने को लेकर कहा कि ये सब योगी जी की कृपा है. कफील खान ने कहा कि लाइफ ने डॉक्टर से एक्टिविस्ट बनाया, फिर हिस्ट्रीशीटर बनाया, हिस्ट्रीशीटर से राइटर बनाया और अब पॉलिटिशियन बना दिया. सब योगी जी की कृपा है.
कफील खान ने डिजिटल चैनल से बात करते हुए कहा "मैं यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव को बधाई देने उनसे मिलने गया था. उन्होंने कहा कि सीटें उम्मीद के मुताबिक नहीं आई, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में सपा को 11 फीसदी की बढ़त मिली है. इसी दौरान उन्होंने मुझे राजनीति में आने का ऑफर दिया. उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए आप राजनीति में आ सकते हैं."
Uttar Pradesh | Samajwadi Party (SP) announces the name of candidates from Gonda, Deoria, Ballia, Ghazipur, Sitapur for MLC elections. Dr Kafeel Khan announced as the party's candidate from Deoria.
(File photo) pic.twitter.com/Ueu2fkqzST
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

