Blow To Uddhav Thackeray: कांग्रेस की सलाह पर उद्धव ठाकरे को एक और झटका देंगे देवेंद्र फडणवीस, BMC चुनावों में होगी दिक्कत
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल दिख रही है. MVA की सत्ता गिरने के बाद अब कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने मुंबई नगर निगम के वार्ड ढांचे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने शिवसेना की आलोचना की है
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल दिख रही है. MVA की सत्ता गिरने के बाद अब कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने मुंबई नगर निगम के वार्ड ढांचे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने शिवसेना की आलोचना की है. डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में निर्णय लेंगे.
देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे मिलिंद देवड़ा से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुझे संबोधित करते हुए पत्र मिला है. हमने आपकी भावनाओं पर ध्यान दिया है और निश्चित रूप से मुंबईवासियों और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आपकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करेंगे."
Shri @milinddeora ji,
Received your letter addressed to CM Eknathrao Shinde and me on social media.
We have noted your sentiments & will definitely try to address your concerns for Mumbaikars and for free and fair elections.
Thanks !@mieknathshinde https://t.co/Vbnp5GIzCT
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2022 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

