देश

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती- VIDEO

दिल्ली में पानी की मांग करते हुए बीते चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए मंगलवार तड़के लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती- VIDEO
Minister Atishi | Photo- ANI

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी की मांग करते हुए बीते चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए मंगलवार तड़के लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीते सोमवार को डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें हड़ताल जारी रखने की बात कही थी. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अतिशी का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है और शुगर लेवल गिर रहा है. उनका वजन भी काफी कम हो गया है. हालांकि, आतिशी का कहना है कि उनके शरीर को कितना भी कष्ट हो, लेकिन वह तब तक अनशन जारी रखेंगी, जब तक कि हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता.

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).