BJP से इस्तीफा देने वाले सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा कांग्रेस में हुए शामिल, कहा- बहुत सारे विधायक 'कमल' का साथ छोड़ने के लिए तैयार
सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. पार्टी में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने कहा "मेरे साथ आशीष कुमार साहा भी पार्टी भी शामिल हुए हैं, बहुत सारे विधायक तैयार हैं लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से वो दो-तीन महीने और रूकना चाहते हैं."
त्रिपुरा की सत्तारूढ़ बीजेपी के दो और विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने सोमवार को विधानसभा और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दोनों नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए. आज सुबह ही बर्मन और साहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पहुंचे थे.
रॉय बर्मन ने चक्रवर्ती को इस्तीफा सौंपने के बाद और दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से कहा, "हम आज (सोमवार) दिल्ली जा रहे हैं और शनिवार को यहां वापस आएंगे, फिर हम आपको अपने भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में विस्तार से सब कुछ बताएंगे." रॉय बर्मन और साहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के कड़े आलोचक रहे हैं. दोनों 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे.
दिल्ली: सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, "मेरे साथ आशीष कुमार साहा भी पार्टी भी शामिल हुए हैं, बहुत सारे विधायक तैयार हैं लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से वो दो-तीन महीने और रूकना चाहते हैं।" pic.twitter.com/ybBU92rd7N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
#WATCH | Sudip Roy Barman and Ashish Kumar Saha who resigned from their MLA posts in Tripura Assembly yesterday and also quit BJP, arrive at the residence of Congress leader Rahul Gandhi in Delhi. pic.twitter.com/9ZQTuhKQBp
— ANI (@ANI) February 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

