देश

Delhi Liquor Policy Case: जमानत ना मिलने पर दिल्ली HC पहुंचे मनीष सिसोदिया, निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती

मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार करने के निचली अदालत के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है. मामले पर कल सुनवाई होनी है.

Delhi Liquor Policy Case: जमानत ना मिलने पर दिल्ली HC पहुंचे मनीष सिसोदिया, निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती
मनीष सिसोदिया (Photo Credits ANI)

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में सीबीआई मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. मामले पर कल सुनवाई होनी है.

शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जो केस दर्ज किया है उसमें अदालत ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई के बाद उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).