MP Exit Polls में साजिश? कमलनाथ ने काउटिंग से पहले कांग्रेस नेताओं को किया अलर्ट, कहा- मैदान में आ जाओ
एग्जिट पोल के नतीजों को पूर्व सीएम कमलनाथ ने साजिश बताया है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नतीजों के दिन पूरी ताकत से डटे रहने के लिए अलर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया है.
Kamalnath On MP Exit Polls: गुरुवार को मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल जारी किया गया. ज्यादातर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त दिखाई गई. एग्जिट पोल के नतीजों को पूर्व सीएम कमलनाथ ने साजिश बताया है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नतीजों के दिन पूरी ताकत से डटे रहने के लिए अलर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी किया है.
कमलनाथ ने कहा- 'कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं. भाजपा चुनाव हार चुकी है. कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए. यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है. कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं. हम सब जीत के लिए तैयार हैं. हम सब एकजुट हैं. आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें. 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है.'
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए।
यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला… pic.twitter.com/omvbE1cuLM
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

