Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक साथ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और NC, सीटों का हुआ ऐलान
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस लोकसभा चुनाव का चुनाव मिलकर लड़ेगी. सोमवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसक औपचारिक ऐलान हुआ.
Lok Sabha Election 2024: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ेगी. सोमवार को दिल्ली में दोनों पार्टियों के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसक औपचारिक ऐलान हुआ. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस की तरफ से उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस की तरफ से सलमान खुर्शीद व पवन खेड़ा मौजूद रहे. दोनों पार्टियों की तरफ से मीडिया को जानकरी देते हुए बताया गया कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मिलकर लड़ेंगे.
कांग्रेस- NC तीन-तीन सीटों पर लड़ेगी चुनाव
गठबंधन के तहत कांग्रेस उधमपुर, जम्मू और लद्दाख की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के खाते में अनंतनाग, श्रीनगर और बारामूला की सीट गई है. इन तीनों सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अपने उम्मीदवार उतारेगी. बताना चाहेंगे को जम्मू-कश्मीर में कुल लोकसभा की सीटें थी. लेकिन जम्मू-कश्मीर से लद्दाख अलग होने के बाद एक सीट लद्दाख को मिला है. यानि कश्मीर में अब कुल पांच लोकसभा की सीटें हैं.
Tweet:
#WATCH | Delhi: On seat sharing, National Conference leader Omar Abdullah says, "National Conference and Congress will each contest 3 Lok Sabha seats in Jammu & Kashmir and Ladakh...Chaudhary Lal Singh to contest from Udhampur, Raman Bhalla to contest from Jammu & Mian Altaf… pic.twitter.com/xVAOLj9yaw
— ANI (@ANI) April 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

