कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को बताया PM फेस, लोग बोले फिर राहुल का क्या होगा
प्रियंका गांधी की एडवाइजरी कमेटी के मेंबर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने मायावती के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा की "प्रियंका गांधी CM फेस नहीं बल्कि PM फेस हैं.
UP Assembly Elections, 23 जनवरी: इन दिनों यूपी में कांग्रेस के सीएम फेस (Congress CM Face) पर चर्चा तेज हो गई है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पहले खुद को सीएम फेस बताया, बाद में वें अपने बयान से पलट गई. बयान से पलटने के बाद बसपा प्रमुख मयावती (BSP Chief Mayawati) ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि " कांग्रेस की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैंट बदल दिया.
प्रियंका गांधी की एडवाइजरी कमेटी के मेंबर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने मायावती के इस बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा की "प्रियंका गांधी CM फेस नहीं बल्कि PM फेस हैं.
CM फ़ेस नहीं वो PM फ़ेस हैं. https://t.co/ybXukPeq8P
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) January 23, 2022
आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर लोग उनकी चुटकी ले रहे हैं और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. एक ट्वीटर यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा 'अब राहुल गांधी का क्या होगा."
राहुल जी का क्या होगा अब?
— Prashant Umrao (@ippatel) January 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

