देश

Congress Appointed Observers: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, दोनों राज्यों में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति (See List)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयकों की नियुक्ति की है.

Congress Appointed Observers: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, दोनों राज्यों में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति (See List)
Photo- Facebook

Maharashtra and Jharkhand Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयकों की नियुक्ति की है. पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे को महाराष्ट्र चुनाव के लिए राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही, झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस नेताओं तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमारका मल्लू को AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इन नियुक्तियों के साथ, कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है, ताकि दोनों राज्यों में पार्टी की स्थिति को बेहतर किया जा सके.

महाराष्ट्र चुनाव के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्त

झारखंड चुनाव के लिए AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्त

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).