VIDEO: फिर गरजे योगी! दुनिया में सिर्फ एक ही धर्म है, वो है- सनातन, बहुत आए और चले गए, लेकिन इसे कोई झुका नहीं पाया
सीएम योगी ने कहा - 'दुनिया में बहुत लोग आए और बहुत लोग चले गए, लेकिन सनानत धर्म ने अपनी अनवरत यात्रा हर देश हर काल, हर परिस्थिति में जो अपनी जीवंतता को बनाए रखा है.
CM Yogi On Sanatan Dharma: सनातन धर्म (Sanatan Dharma) के महत्व पर जोर देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कहा कि दुनिया में यही एकमात्र धर्म है और बाकी सभी संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं.
सीएम योगी ने कहा - 'दुनिया में बहुत लोग आए और बहुत लोग चले गए, लेकिन सनानत धर्म ने अपनी अनवरत यात्रा हर देश हर काल, हर परिस्थिति में जो अपनी जीवंतता को बनाए रखा है. बिना डिगे, बिना हटे, बिना झुके सम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ता रहा. कुछ खाल में खंड में सनातन के सामने कुछ बाधांए और चुनौतियां आई होंगी, लेकिन तब सनातन धर्म के लोग एकजुट हुए. एकजुट होने पर विजय की प्राप्ति हुई.'
धर्म एक ही है, और वह है- 'सनातन धर्म'... pic.twitter.com/ce5kzZpRh6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 3, 2024
इससे पहले सीएम योगी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर पलटवार किया था. सनातन धर्म को 'भारत का राष्ट्रीय धर्म' करार देते हुए सीएम योगी कहा था कि इस धर्म पर पहले भी प्रहार होते रहते हैं, लेकिन सत्ताजीवी लोग इसे मिटा नहीं पाएंगे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

