UP में प्रचंड जीत के बाद CM योगी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, एक ही दिन कई नेताओं से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की.
13 मार्च: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में जीत का डंका बजाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. मुलाकात के बाद गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा "योगी आदित्यनाथ जी को यूपी में भाजपा की प्रचंड विजय पर बधाई दी.पीएम नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उन्होंने जिस तरह केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया, मुझे विश्वास है कि वो आगे भी इसी समर्पित भाव से प्रदेश की सेवा करते रहेंगे.
.@myogiadityanath जी को यूपी में भाजपा की प्रचंड विजय पर बधाई दी।
पीएम @narendramodi जी के मार्गदर्शन में उन्होंने जिस तरह केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया, मुझे विश्वास है कि वो आगे भी इसी समर्पित भाव से प्रदेश की सेवा करते रहेंगे। pic.twitter.com/ZhIfFYjzY9
— Amit Shah (@AmitShah) March 13, 2022
इससे पहले सीएम योगी ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मुलाकात की.
आज @myogiadityanath जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। pic.twitter.com/TeRcIRFreA
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2022
कुशल संगठनकर्ता, अगणित कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर अनेक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपनी दिनचर्या से अमूल्य समय प्रदान करने के लिए माननीय अध्यक्ष जी का कोटिशः आभार। pic.twitter.com/UAnulLCfHw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2022
माननीय उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री एम. वेंकैया नायडु जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
आपसे भेंट सदैव ही ऊर्जा प्रदान करती है।
अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार माननीय उपराष्ट्रपति जी!@VPSecretariat pic.twitter.com/aw4wbDjXVG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2022
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कुशल संगठनकर्ता, @BJP4India के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी तथा माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @sarbanandsonwal जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आप दोनों का हार्दिक आभार! pic.twitter.com/xJUXCfxZ4W
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 13, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

