देश

India Name Change: भारत तो भारत है, पहले भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा, CM शिवराज सिंह चौहान का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'भारत तो भारत है पहले भी था है और भारत ही रहेगा.'

India Name Change: भारत तो भारत है, पहले भी था, अब भी है और आगे भी रहेगा, CM शिवराज सिंह चौहान का बयान
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits ANI)

देश के नाम को लेकर अलग अलग राज्यों में सियासी घमासान मचा हुआ है. विपक्ष इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. वहीं सत्ता पक्ष भी इस पर अपनी राय रख रहा हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'भारत तो भारत है पहले भी था है और भारत ही रहेगा.'

दरअसल इंडिया और भारत विवाद की शुरुआत राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजे गए जी-20 डिनर से हुई और अब यह बढ़ता ही जा रहा है. निमंत्रण पत्र में प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा गया था, जिसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इंडिया नाम को बदलना चाहती है. वहीं, केंद्र सरकार ने इन आरोपों को अफवाह करार दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).