देश

Lok Sabha Elections 2024: 'समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव', CM नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है. इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दिया है. उन्होंने तय समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई.

Lok Sabha Elections 2024: 'समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव', CM नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान
Nitish Kumar (Photo Credit: Republic Bharat)

Lok Sabha Elections 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. विपक्षी दल एक बार फिर महागठबंधन की कवायद में जुटे हैं. इसको लेकर 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है. इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दिया है. उन्होंने तय समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई.

नीतीश कुमार ने कहा कि पता नहीं कब लोकसभा चुनाव हो जाएं. जरूरी नहीं कि चुनाव अगले साल हो, हो सकता है इसी साल के आखिर में चुनाव हो जाए.  अधिकारियों को परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा "हम शुरू से कहते आए हैं कि जल्दी कीजिए. कब चुनाव हो जाएं, कोई जानता है क्या? कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा. कोई ठिकाना है अगर पहले ही चुनाव हो जाए तो. इसलिए तेजी से काम करिए."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).