देश

CM एकनाथ शिंदे बोले- अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री, अजित पवार से सरकार को होगा फायदा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- अजित पवार के आने से सरकार को फायदा होगा. प्रदेश तेज गति से विकास करेगा. अब ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है.

CM एकनाथ शिंदे बोले- अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री, अजित पवार से सरकार को होगा फायदा
Chief Minister Eknath Shinde (Photo Credits ANI)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला. अजित पवार एक घंटे के भीतर नेता विपक्ष से डिप्टी सीएम बन गए. अजित पवार के गुट का दावा है कि उनके पास 40 एनसीपी विधायकों का समर्थन है. सियासी हलचल पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- अजित पवार के आने से सरकार को फायदा होगा. प्रदेश तेज गति से विकास करेगा. अब ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है. मंत्रिमंडल में नए सहयोगियों का स्वागत है

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है, "अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं. डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है. महाराष्ट्र के विकास के लिए, मैं अजीत पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं. अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा." .

 

रविवार को सियासी घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि किसी को किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. अजित पवार के साथ उनके विधायकों ने भी राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. इन 9 NCP विधायकों में धर्मराव अत्रम, सुनील वलसाडे, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, धन्नी मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल शामिल हैं.

संयज राउत का बयान

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा है कि कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ करने का बीड़ा उठाया है. उन्हें अपने तरीके से चलने दो. मेरी अभी शरद पवार जी से बात हुई है. उन्होंने कहा, 'मैं मजबूत हूं. हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है. हम उद्धव ठाकरे के साथ फिर से सब कुछ पुनर्निर्माण करेंगे.' जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).