देश

Mumbai: CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की

मोहन भागवत ने सीएम शिंदे का एक पुस्तक देकर अभिनंदन किया. सीएम शिंदे ने मोहन भागवत का शॉल पहनाकर स्वागत किया.

Mumbai: CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस व मोहन भागवत

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) से मुंबई में आरएसएस कार्यालय में मुलाकात की.

इस मुलाकात के दौरान मोहन भागवत ने सीएम शिंदे का एक पुस्तक देकर अभिनंदन किया. सीएम शिंदे ने मोहन भागवत का शॉल पहनाकर स्वागत किया. संघ प्रमुख ने डिप्टी सीएम फडणवीस को भी एक पुस्तक भेंट की. इससे पहले सोमवार को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) हीरक महोत्सव की शुभकामनाएं दीं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).