देश

Yogi Oath Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण में आएंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, नामचीन उद्योगपतियों को भी मिला न्योता

यूपी में दूसरी बार जीत के बाद योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है.

Yogi Oath Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण में आएंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, नामचीन उद्योगपतियों को भी मिला न्योता
योगी (Photo Credit : Facebook/Twitter)

CM Yogi Adityanath Oath Ceremony:  यूपी में दूसरी बार जीत के बाद योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में योगी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 उपमुख्यमंत्री, योग गुरु बाबा रामदेव, सभी प्रमुख मठों और मंदिरों के महंत मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में नामचीन उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है.

शपथ ग्रहण में MP के शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, मणिपुर के बीरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के जय आर ठाकुर, त्रिपुरा के बिप्लब देब, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).