Chhattisgarh: पेट्रोल-डीजल को लेकर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- केंद्र खत्म करें 4 प्रतिशत सेस
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर पिछले साल लगाए गए उपकर को कम करना चाहिए. हम चाहते हैं कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क उसी दर पर लाया जाए जिस दर पर यूपीए सरकार में थी ताकि लोगों को सस्ती दर पर ईंधन मिल सकें.
Chhattisgarh: मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल में लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 8 रुपए और 6 रुपए की कटौती की. छत्तीसगढ़ में भी एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत करीब 9.50 रुपए और डीजल 7 लीटर कम हो गए हैं. इस बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में राज्य की ओर से कटौती करने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बया सामने आया है.
रायपुर में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर पिछले साल लगाए गए उपकर को कम करना चाहिए. हम चाहते हैं कि केंद्रीय उत्पाद शुल्क उसी दर पर लाया जाए जिस दर पर यूपीए सरकार में थी ताकि लोगों को सस्ती दर पर ईंधन मिल सकें.
उन्होंने कहा केंद्र को 4 प्रतिशत सेस को समाप्त करना चाहिए. 42 प्रतिशत हमे एक्साइज ड्यूटी मिलता है. तो ऐसे ही कटौती हो गई है. जहां तक वैट की बात है तो हम पड़ोसी राज्यों को हम देख रहें है. वो किस तरह कमी करते हैं, फिर हम भी कर देंगे.
Central Govt should reduce the cess on petrol and diesel that was imposed last year. We want central excise to be brought at the same rate as it was in the UPA government so that people can get fuel prices at a cheaper rate: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel in Raipur pic.twitter.com/TdGIWnnA2x
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2022 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

