Champawat By-Election Result: चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी 54 हजार वोट से जीते, बुरी तरह हारी कांग्रेस
सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में 54121 वोट से जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल गहतोड़ी को मात दी.
Champawat By-Election Result: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में 54121 वोट से जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार निर्मल गहतोड़ी को मात दी. गहतोड़ी को 3607 वोट मिले. पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई है. सीएम धामी के लिए पिछले महीने चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ था.
उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं. उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं. यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं.
Champawat | BJP workers celebrate as Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami leads from Champawat assembly seat with 54,121 votes
CM shows a victory sign as trends indicate a win in key bypoll pic.twitter.com/jZ64wESUVq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

