राजनीति

Bihar: सासाराम में लालू यादव और तेजस्वी के करीबी आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या

वे आज सुबह खेत में खाद छिड़कवाने के लिए गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. एक गोली उनके सिर में एवं एक गोली उनके गर्दन पर मार दी.

Bihar: सासाराम में लालू यादव और तेजस्वी के करीबी आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना अंतर्गत करगहर-फूली पथ नीम डिहरा गांव के पास रविवार को राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या (RJD Leader Vijendra Yadav Murder) कर दी गई. दो साल पहले भी उनकी हत्‍या की कोशिश की गई थी.

परिजनो ने बताया कि वे आज सुबह खेत में खाद छिड़कवाने के लिए गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. एक गोली उनके सिर में एवं एक गोली उनके गर्दन पर मार दी. इससे उनकी मौत (Shot Dead) घटनास्थल पर ही हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).