Bihar Politics: जेडीयू में हो सकती है टूट! BJP नेता सुशील मोदी के दावे पर जानें नीतीश कुमार ने क्या कहा- VIDEO
बीजेपी नेता सुशील मोदी के JDU में टूट दावे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान आया है. मीडिया के बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है.
Bihar Politics: बीजेपी नेता सुशील मोदी के JDU में टूट दावे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान आया है. मीडिया के बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है. इन सब चीज़ों का प्रचार होता है, हम यह सब देखना छोड़ चुके हैं. दरअसल, बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा था कि जेडीयू अब टूट की ओर बढ़ रहा है. बहुत जल्द ही जेडीयू का आरजेडी में विलय होगा. जिस पर सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी की तरफ से जेडीयू में टूट की बातें कही गई हो. बल्कि इसके पहले भी कई बार बीजेपी की तरफ से दावे किये जा चुके हैं कि जेडीयू के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार कभी भी गिर स्काती है.
Tweet:
#WATCH पटना: सुशील मोदी द्वारा किए गए JDU में टूट के दावे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "...इन सब बातों का कोई मतलब नहीं है। इन सब चीज़ों का प्रचार होता है, हम यह सब देखना छोड़ चुके हैं।" pic.twitter.com/NwE6grIqSm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

