देश

Bihar CM नीतीश कुमार की सच में तबीयत खराब या साजिश? जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह ने की हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, ''पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है. उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?''

Bihar CM नीतीश कुमार की सच में तबीयत खराब या साजिश? जीतन राम मांझी और गिरिराज सिंह ने की हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग
Nitish Kumar, Jitan Ram Manjhi (Photo Credit: ANI)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमारी से उबरने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग की है. पिछले दस दिनों में नीतीश कुमार ने बिहार में सभी सार्वजनिक और सरकारी कार्यक्रमों में उपस्थिति रद्द कर दी है. अपनी बीमारी के कारण उन्होंने जनता दरबार भी रद्द कर दिया था. इसे देखते हुए जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, ''पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है. उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?'' बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने भी ट्वीट कर लिखा, ''नीतीश कुमार जी केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं इसलिए जीतन राम मांझी जी की चिंता जायज है और इसकी हमे भी चिंता है ! इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए!''

देखें ट्वीट-

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).