Lok Sabha Election 2024: अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल का अखिलेश यादव पर तंज, कहा- 2022 के चुनाव में...- VIDEO
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपना दल (कमेरावादी) ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ गठबंधन किया है.
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपना दल (कमेरावादी) ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के साथ गठबंधन किया है. इस पर अपना दल (कमेरावादी) नेता पल्लवी पटेल ने कहा कि हमने 2022 में सपा से गठबंधन किया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला था. उस दौरान समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिलीं और वोटिंग प्रतिशत 34% से ऊपर रहा. इसे देखकर अखिलेश जी ने मान लिया कि पूरा वोट उनका है. उन्होंने बाकी सभी सहयोगियों को सिरे से खारिज कर दिया. हमने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें नया विकल्प दिया है. हमें पूरा भरोसा है कि जनता हमारा साथ देगी. स्वामी प्रसाद मौर्य और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी बहुत मजबूत नेता हैं, उनके पास बहुत अनुभव है.
#WATCH | On forming an alliance with AIMIM in Uttar Pradesh, Apna Dal (Kamerawadi) leader Pallavi Patel says, "An alliance was formed in 2022 and the result of that alliance was that Samajwadi Party got 111 seats and the voting percentage was above 34%. After getting that,… pic.twitter.com/zx8qjyc5EU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

