Andhra Pradesh Election 2024 Result LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ी जीत की ओर TDP, बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात
Andhra Pradesh Election 2024 Result: आंध्र प्रदेश की कुल 175 विधानसभा सीट में से टीडीपी गठबंधन की सफलता की पृष्ठभूमि में टीडीपी कार्यकर्ता सेलिब्रेट कर रहे हैं. तेलुगू देशम पार्टी के बचैया चौधरी ने राजामुंद्री ग्रामीण विधानसभा सीट जीत ली है. 2024 के आंध्र प्रदेश चुनाव में टीडीपी की यह पहली विधासभा सीट जीत है. बचैया चौधरी ने वाईएसआरसीपी के नेता तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सी वेणु गोपाल कृष्णा को हराया है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार चौधरी ने मतगणना के 20 दौर के बाद 64,090 मतों के अंतर से विजय हासिल की है. बचैया चौधरी को 1,29,060 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वाईएसआरसीपी प्रत्याशी को महज 64,090 ही वोट प्राप्त हुए. TDP सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बधाई दी. आधिकारिक चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार, TDP 16 सीटों पर आगे चल रही है. मतगणना जारी है. इस बीच बीजेपी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की हैं.
BJP leader Sidharth Nath Singh meets TDP President N Chandrababu Naidu after his party sweeps Andhra Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/fXwkUYzx8Q
— ANI (@ANI) June 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

