'मौज-मस्ती करने विदेश गई थी ममता बनर्जी, जिस होटल में रुकीं, उसका 1 दिन का किराया 3 लाख रुपये', अधीर रंजन का आरोप
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ने कहा कि 'ममता बनर्जी स्पेन के एक होटल में रुकीं, जिसका प्रतिदिन किराया 3 लाख रुपये है. वह मौज-मस्ती करने के बाद वापस लौट आई.'
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की हालिया स्पेन यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) स्पेन के एक होटल में रुकीं, जिसका प्रतिदिन किराया 3 लाख रुपये है. निवेश आमंत्रित करने के बहाने वह दौरे पर गईं और मौज-मस्ती करने के बाद वापस लौट आई हैं."
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल में ना निवेश आ रहा है ना ही रोजगार मिल रहा है. मुख्यमंत्री बस अपने खास लोगों के साथ स्पेन में मौज मस्ती करने गई थी. उन्होंने बंगाल राज्य का खजाना खाली कर दिया है.
आपको बता दें कि कांग्रेस और टीएमसी दोनों ही पार्टियां विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A का हिस्सा है. विधानसभा में जहां दोनों पार्टियों एक दूसरे के खिलाफ है. वहीं लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों एक दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ रहे हैं
VIDEO | "The Chief Minister (Mamata Banerjee) stayed at a hotel in Spain that costs Rs 3 lakh a day. On the pretext of inviting investments, she went on a tour and has returned after having fun," says Congress leader @adhirrcinc on West Bengal CM Mamata Banerjee's recent trip to… pic.twitter.com/QLVvabnASB
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

