देश

Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ, रविवार को केजरीवाल के साथ अमृतसर में करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी के पंजाब के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है.

Bhagwant Mann Oath Ceremony: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ, रविवार को केजरीवाल के साथ अमृतसर में करेंगे रोड शो
भगवंत मान (Photo Credits ANI)

Bhagwant Mann Oath Ceremony: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड जीत मिली है. आप को मिली इस जीत के बाद पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने के बाद मान ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद घोषणा हुई है कि पंजाब में आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है. वहीं शपथ से पहले भगवंत मान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).