देश

UP Election 2022: पहले चरण में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के तहत गुरुवार को शाम 5 बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) कुछ देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मतदान प्रतिशत की जानकारी दे सकता है.

UP Election 2022: पहले चरण में शाम 5 बजे तक 57.79 फीसदी मतदान
मतदान (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण के मतदान के तहत गुरुवार को शाम 5 बजे तक 57.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये अनुमानित आंकड़े हैं, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के डेटा को शामिल करने में समय लग सकता है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा की कुल 403 सीटों में से सात चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों पर गुरुवार को मतदान हो रहा है. इस चरण में कुल 634 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 73 महिलाएं हैं. 11 जिलों के 10,853 पोलिंग स्टेशन के 26,027 मतदान केंद्रों पर 2.28 करोड़ मतदाता (1.04 करोड़ महिलाओं सहित) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).