देश

2023 तक बन जाएगा भगवान राम का भव्य मंदिर, यह देश का होगा 'राष्ट्र मंदिर': CM योगी

मैनपुरी के करहल में सीएम योगी ने कहा "2023 तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाएगा. यह राम मंदिर भारत का 'राष्ट्र मंदिर' होगा."

2023 तक बन जाएगा भगवान राम का भव्य मंदिर, यह देश का होगा 'राष्ट्र मंदिर': CM योगी
राम मंदिर व सीएम योगी (Photo Credit : Twitter)

मैनपुरी, 18 फरवरी: मैनपुरी के करहल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा  "2023 तक अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाएगा. यह राम मंदिर (Ram Mandir) भारत का 'राष्ट्र मंदिर' (Rashtra Mandir) होगा." करहल के बाद कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सीएम अखिलेश यादव इस चुनाव में मैनपुरी के करहल से अपनी जमानत खो देंगे. बीजेपी पहले ही यह लड़ाई जीत चुकी है क्योंकि समाजवादी पार्टी के कमांडर खुद चुनाव से बाहर हो रहे हैं." आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल सीट ( Karhal Seat) से ही विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2022 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).