Punjab Flood 2025: पंजाब में बाढ़ से 2 दर्जन लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों को LPU में मिलेगी नौकरी; सांसद अशोक मित्तल ने किया ऐलान (Watch Video)
पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरे राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है. यहां सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, 1,200 से ज़्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं और अब तक लगभग 30 लोगों की जान जा चुकी है.
Punjab Flood 2025: पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरे राज्य को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है. यहां सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, 1,200 से ज्यादा गांव जलमग्न हो गए हैं और अब तक लगभग 30 लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच, राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल (MP Ashok Mittal) ने एक बड़ा ऐलान किया है. अशोक मित्तल ने कहा है कि वह बाढ़ के कारण अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ इस दुःख की घड़ी में पूरी तरह से खड़े हैं.
उन्होंने घोषणा की कि हर प्रभावित परिवार के एक सदस्य को एलपीयू में नौकरी दी जाएगी, ताकि उन्हें फिर से खड़े होने का सहारा मिल सके. मित्तल का यह कदम बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है.
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का बड़ा ऐलान
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)