Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा झंडा रखने वाले कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्टी ने भी की कार्रवाई (Watch Video)
कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार ने अतीक को शहीद बता दिया. उन्होंने अतीक की कब्र पर तिरंगा झंडा रख कर नारे बाजी भी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) से पुलिस कस्टडी में मौत के घाट उतारे गए माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया (Rajkumar aka Rajju Bhaiya) ने शहीद बता दिया. उन्होंने अतीक की कब्र पर तिरंगा झंडा रख कर नारे बाजी भी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता को कस्टडी में ले लिया.
कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार ने अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग की. उन्होंने सवाल उठाए कि अगर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण मिल सकता है तो फिर अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं मिलना चाहिए. कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया साथ ही राजकुमार उर्फ रज्जू भैया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया.
Video:
Another video of Now expelled Congress candidate from Prayagraj ward 43 for municipal elections Raj Kumar rajju wrapping tricolor on grave of Atiq Ahmed and saying that he should be given status of martyr.he also says 'Atiq Ahmed Amar rahe' #AtiqAhmad #UttarPradesh pic.twitter.com/YpR950dVYx
— Mohit Bhatt (@MohitBhatt90) April 19, 2023
Video:
कांग्रेस नेता ने उठाई, अतीक अहमद को 'भारत रत्न' देने की मांग; पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता pic.twitter.com/krBR4HrXbJ
— Mohammad Aqib Khan / عاقب / आक़िब (@aqibjournalist) April 19, 2023
अतीक की कब्र पर तिरंगा झंडा रखने वाला पकड़ा गया..
राज कुमार रज्जू को पुलिस ने कस्टडी में लिया..
प्रयागराज में कांग्रेस पार्षद उम्मीदवार पर केस #ShaistaParveen #Asad #AtiqueAhmed #Ashraf #हल्ला_बोल @anjanaomkashyap pic.twitter.com/uSa35Dt0UJ
— AajTak (@aajtak) April 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

