देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर बुधवार को मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में बताया कि वे बुधवार दोपहर 12 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे और स्थिति की जानकारी लेंगे. जानकारी के मुताबिक इस बैठक के बाद कोरोना की रोकथाम के लिए अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

मंगलवार को देशभर में कोरोना के 2483 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हुई. राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी पहुंच गया है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1204 नए COVID 19 मामले सामने आए, 863 रिकवरी और 1 मौत भी दर्ज़ की गई. दिल्ली में सक्रिय मामले 4508 हैं.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)