देश

Dharohar Bharat Ki: 'धरोहर भारत की' कार्यक्रम में दिखेगी नए भारत की झलक, PM मोदी ने लोगों से DD डॉक्यूमेंट्री देखने की अपील की

दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर धरोहर भारत की कार्यक्रम आज और कल रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा. पीएम मोदी ने नागरिकों से 'धरोहर भारत की' डॉक्यूमेंट्री देखने का आग्रह किया है.

Dharohar Bharat Ki: 'धरोहर भारत की' कार्यक्रम में दिखेगी नए भारत की झलक, PM मोदी ने लोगों से DD डॉक्यूमेंट्री देखने की अपील की
(Photo Credit : Twitter)

Dharohar Bharat Ki On DD National: प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर धरोहर भारत की (Dharohar Bharat Ki–Punruthaan ki Kahaani) कार्यक्रम देखने की अपील की है. यह कार्यक्रम डी डी नेशनल चैनल पर आज और कल रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा. एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वृ‍त्‍तचित्र भारत की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और आजादी के लिए अपना सर्वस्‍व बलिदान करने वाले स्‍वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है. उन्होंने सैनिकों की वीरता को भी याद किया.

पीएम मोदी ने नागरिकों से 'धरोहर भारत की' डॉक्यूमेंट्री देखने का आग्रह किया है, जो 14 और 15 अप्रैल को रात 8 बजे डीडी नेशनल पर प्रसारित होगी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा  "हमारी विरासत, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया और वर्दी में सेवा करने वालों की वीरता को श्रद्धांजलि. 14 और 15 अप्रैल को रात 8 बजे डीडी नेशनल पर इस दो भाग की डॉक्यूमेंट्री #धरोहर भारत की देखें."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).