Karpoori Thakur Awarded Bharat Ratna: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत भारत रत्न से होंगे सम्मानित, पीएम मोदी ने सरकार के फैसले पर जताया ख़ुशी
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होंगे. केंद्र सरकार ने मंगलवार को उन्हें यह सम्मान देने को लेकर ऐलान किया. सरकार के इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने ख़ुशी जाहिर की है.
Karpoori Thakur Awarded Bharat Ratna: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित होंगे. केंद्र सरकार ने मंगलवार को उन्हें यह सम्मान देने को लेकर ऐलान किया. सरकार के इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ख़ुशी जाहिर की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. वो भी ऐसे समय में जब हम उनकी शताब्दी मना रहे हैं. यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर पड़े लोगों के लिए एक चैंपियन, समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है.
कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार रह चुके हैं सीएम:
कर्पूरी ठाकुर को बिहार में जननायक के नाम से पुकारा जाता है. वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल दिसंबर 1970 से जून 1971 तक चला था और इसके बाद वह दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक सीएम पद पर रहे थे. पहली बार वह सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय क्रांति दल की सरकार में सीएम बने थे और दूसरी बार जनता पार्टी की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे.आया है.
Tweet:
I am delighted that the Government of India has decided to confer the Bharat Ratna on the beacon of social justice, the great Jan Nayak Karpoori Thakur Ji and that too at a time when we are marking his birth centenary. This prestigious recognition is a testament to his enduring… pic.twitter.com/9fSJrZJPSP
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

