देश

PM Modi Celebrates Raksha Bandhan: पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री को बांधी राखी (See Pics-Video)

भाई और बहन का पवित्र रिश्ता रक्षा बंधन का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना कर रही है. रक्षा बंधन के खास त्योहार की ख़ुशी पीएम आवास में भी देखी गई है. प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ प्रधानमंत्री आवास में रक्षा बंधन का त्योहार बनाया

PM Modi Celebrates Raksha Bandhan: पीएम मोदी ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री को बांधी राखी (See Pics-Video)
(Photo Credits ANI)

PM Modi Celebrates Raksha Bandhan: भाई और बहन का पवित्र रिश्ता रक्षा बंधन का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना कर रही है. रक्षा बंधन के खास त्योहार की ख़ुशी पीएम आवास में भी देखी गई है. प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ प्रधानमंत्री आवास में रक्षा बंधन का त्योहार बनाया. विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी. इस दौरान बच्चों से मिलकर पीएम मोदी बहुत खुश दिखे, वहीं बच्चे भी प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. बच्चों ने चंद्रयान-3 मिशन की हालिया सफलता पर अपनी सकारात्मक भावनाएं साझा कीं और आगामी आदित्य एल-1 मिशन के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया. बातचीत के दौरान बच्चों ने कविताएं भी सुनाईं और गाने भी गाए. स्कूली बच्चों के साथ राखी बंधवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ कुछ फोटो पोस्ट भी की है.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).