PM Modi Tweets: अभिनव बिंद्रा को ‘ओलंपिक ऑर्डर’ मिलने पर गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- हर भारतीय के लिए गर्व का पल
पीएम मोदी ने अभिनव बिंद्रा की तारीफ करते हुए 'एक्स' पर लिखा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है. इसके लिए उन्हें ढ़ेर सारी बधाई.
PM Modi Tweets: इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने भारत के दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा को ‘ओलंपिक ऑर्डर’ से सम्मानित करने की घोषणा की है. उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह से पहले 10 अगस्त को यह अवॉर्ड दिया जाएगा. IOC की ओर से किसी भारतीय एथलीट को यह सर्वोच्च सम्मान दिए जाने पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने अभिनव बिंद्रा की तारीफ करते हुए 'एक्स' पर लिखा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित किया गया है. इसके लिए उन्हें ढ़ेर सारी बधाई. उन्होंने एथलीट के रूप में और उभरते खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक के रूप में ओलंपिक खेलों में उल्लेखनीय योगदान दिया है.
अभिनव बिंद्रा को ‘ओलंपिक ऑर्डर’ मिलने पर गदगद हुए पीएम मोदी
It makes every Indian proud that @Abhinav_Bindra has been awarded the Olympic Order. Congratulations to him. Be it as an athlete or a mentor to upcoming sportspersons, he has made noteworthy contributions to sports and the Olympic Movement.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 12:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

