PM Modi in Haryana: पीएम मोदी ने हरियाणा को दी करोड़ों की सौगात, गुरुग्राम मेट्रो रेल और एम्स रेवाड़ी की रखी आधारशिला- VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं. उन्होंने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और AIIMS रेवाड़ी की आधारशिला भी रखी.
PM Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर हैं. उन्होंने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और AIIMS रेवाड़ी की आधारशिला भी रखी. इसके लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- आज का दिन विशेष है. 2013 में प्रधानमंत्री बनने के बनने के बाद मोदी जी रेवाड़ी आए थे. रेवाड़ी के लोगों को विश्वास था कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए AIIMS बनाएंगे. यहां AIIMS के बनने से केवल दक्षिण हरियाणा के लोगों को नहीं, बल्कि राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है.
यह भी पढें: India-UAE Relations: पीएम मोदी की ‘मंदिर कूटनीति’ से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा
वीडियो देखें:
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना और एम्स रेवाड़ी की आधारशिला रखी। pic.twitter.com/ZR1YWH7sE4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2024
#WATCH हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज का अवसर और भी ज्यादा व्यवहारिक और विषेश है। 2013 में जब आप प्रधानमंत्री नहीं बने थे और देश आपको प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा था उस यात्रा का श्री गणेश आपने रेवाड़ी से किया था। आज वही रेवाड़ी की धरती है जहां लोगों की… https://t.co/d2pjahSHt3 pic.twitter.com/by4odNb8CU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

