Paytm ने ली राहत की सांस! NPCI ने दी थर्ड-पार्टी UPI ऐप बनाने की अनुमति, 4 बैंकों के सहयोग से जारी रहेंगी सेवाएं
चार बैंक - एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और येस बैंक - मिलकर ओसीएल के लिए पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) के तौर पर काम करेंगे.
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने आज One97 Communications Limited (OCL) को यूपीआई (UPI) में थर्ड- पार्टी ऐप प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में शामिल होने की अनुमति दे दी है. इसका मतलब है कि अब पेटीएम कई बैंकों के साथ मिलकर यूपीआई सेवाएं दे सकेगा.
चार बैंक - एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और येस बैंक - मिलकर ओसीएल के लिए पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) के तौर पर काम करेंगे. साथ ही, येस बैंक मौजूदा और नए यूपीआई व्यापारियों के लिए मर्चेंट एक्वायरिंग बैंक के रूप में भी काम करेगा. इसका मतलब है कि यूपीआई पेमेंट करते समय आपके पेटीएम हैंडल को येस बैंक की ओर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा. यह कदम उठाया गया है ताकि मौजूदा पेमेंट यूजर्स और व्यापारी पहले की तरह ही आसानी से यूपीआई ट्रांजैक्शन और ऑटोपे पेमेंट कर सकें.
National Payments Corporation of India (NPCI) has today granted approval to One97 Communications Limited (OCL) to participate in UPI as a Third-Party Application Provider (TPAP) under multi-bank model. Four banks (Axis Bank, HDFC Bank, State Bank of India, YES Bank) shall act as…
— ANI (@ANI) March 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

