West Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी पर ममता बनर्जी का एक्शन, मंत्री पद से हटाया गया
पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) पर ममता सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. पश्चिम बंगाल से जुड़े शिक्षक भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उनको मंत्री पद से हटा दिया गया है.
पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) पर ममता सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. पश्चिम बंगाल से जुड़े शिक्षक भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उनको मंत्री पद से हटा दिया गया है. पार्थ चटर्जी फिलहाल उद्योग मंत्री थे. पार्थ चटर्जी को उद्योग मंत्री के पद से हटाये जाने के साथ-साथ बाकी पदों से भी हटाया गया है.
पार्थ चटर्जी जब शिक्षा मंत्री थे उस दौरान हुए घोटाले के लिए उनको गिरफ्तार किया जा चुका है. पार्थ चटर्जी को ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया है. पार्थ की गिरफ्तारी अर्पिता मुखर्जी के पकड़े जाने के बाद हुई थी. अर्पिता के घर पर मारे गये छापे में 50 करोड़ के करीब रुपये कैश मिला था.
Partha Chatterjee, accused in West Bengal SSC recruitment scam, relieved of his duties as Minister in Charge of his Departments with effect from 28th July: Government of West Bengal pic.twitter.com/12Asu6b4L8
— ANI (@ANI) July 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

