Union Budget 2023: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद सत्र, 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी. बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा.
Union Budget 2023: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि यह बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी. सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी.
रिपोर्टस के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी. बजट सत्र का पहला भाग 13 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद 13 मार्च को दूसरा भाग शुरू होगा. अमृत काल महोत्सव के बीच आयोजित इस सत्र में जोशी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दों पर सार्थक बहस की उम्मीद जताई है.
Budget Session, 2023 of Parliament will commence from 31 January and continue till 6 April with 27 sittings spread over 66 days with usual recess. The recess will be from 14 February till 12 March, tweets Union Parliamentary affairs minister Pralhad Joshi pic.twitter.com/hvThGego9k
— ANI (@ANI) January 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

