Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी महेश की हुई गिरफ्तारी, दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी
संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जल्द ही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा. उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए ले जाएगी. जांच से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी.
- Read in
- हिंदी
संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जल्द ही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आरोपी का नाम महेश है. उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए ले जाएगी. जांच से जुड़े एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी. इससे पहले गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों की पहचान मैसूरु निवासी मनोरंजन डी, लखनऊ निवासी सागर शर्मा, हरियाणा के जिंद निवासी नीलम, महाराष्ट्र के लातूर निवासी अमोल शिंदे और पश्चिम बंगाल निवासी ललित झा के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें- 'बेरोजगारी और महंगाई के कारण संसद की सुरक्षा में हुई चूक', राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
देखें ट्वीट-
Parliament Security breach case: One more accused has been arrested in the case and will be produced shortly before the concerned judge of Delhi's Patiala House Court.
— ANI (@ANI) December 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

