Ramesh Agarwal Dies: OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश का गुरुग्राम में निधन, हाईराइज बिल्डिंग से गिरने से गई जान
ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को गुरुग्राम में हाईराइज बिल्डिंग से गिरने के चलते जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है
Ramesh Agarwal Dies: देश के चर्चित ओयो रूम्स चैन के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को गुरुग्राम में हाईराइज बिल्डिंग से गिरने के चलते जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर [पोस्ट मार्टम के लिए भेज परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिरे हैं.
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे डीएलएफ सुरक्षा टीम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसायटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है. व्यक्ति को पारस अस्पताल ले जाया गया. जिसके बाद पुष्टि हुई कि व्यक्ति ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल हैं.
Tweet:
#Oyo Rooms founder Ritesh Agarwal's father, #RameshAgarwal, has died after falling from the 20th floor of a high-rise in Gurugramhttps://t.co/dlWmEcuSPR
— Hindustan Times (@htTweets) March 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

