देश

Odisha: उधार ना चुकाने पर युवक को स्कूटी से बांधकर सड़क पर घसीटा, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

ओडिशा के कटक शहर में एक युवक को पैसे वापस नहीं दे पाने पर स्कूटर से बांधकर व्यस्त सड़क पर घसीटा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के साथ ही पीड़ित की पहचान करने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है.

Odisha: उधार ना चुकाने पर युवक को स्कूटी से बांधकर सड़क पर घसीटा, Video वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

ओडिशा के कटक शहर में एक अजीबो-गरीब घटना में एक युवक को स्कूटर से बांधकर व्यस्त सड़क पर घसीटा गया.  क्योंकि उसने उधार में लिए गए 15 हजार रुपये वापस नहीं कर पाया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी के साथ ही पीड़ित की पहचान कर ली है. कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा के अनुसार मामले में पुलिस को जानकारी मिलने के बाद आरोपी और पीड़ित दोनों की पहचान कर ली है. मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

ANI

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2022 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).