देश

Odisha: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव, बलांगीर स्थित पटनेश्वरी मंदिर में भरा पानी (Watch Video)

ओडिशा में हो रही भारी बारिश की वजह से बलांगीर में स्थित पटनेश्वरी मंदिर में पानी भर गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मूसलाधार बारिश की वजह से मंदिर में जलजमाव हो गया है.

Odisha: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव, बलांगीर स्थित पटनेश्वरी मंदिर में भरा पानी (Watch Video)
पटनेश्वरी मंदिर में भरा पानी (Photo Credits: ANI)

देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव होने की वजह से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों के घरों से लेकर सड़कों तक पानी-पानी नज़र आ रहा है. वहीं ओडिशा (Odisha) में हो रही भारी बारिश की वजह से बलांगीर (Balangir) में स्थित पटनेश्वरी मंदिर (Pataneswari Temple) में पानी भर गया है. मंदिर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि मंदिर के अंदर तक पानी (Waterlogging) भर गया है, जिसमें भगवान की प्रतिमा भी आधी डूबी हुई नजर आ रही है. उधर आईएमडी के अनुसार, बलांगीर में आज बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. यह भी पढ़ें: Mumbai Heavy Rain: मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी- देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).