Noida: 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद HC से मिली जमानत, महिला से बदसलूकी करने का है आरोप
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने का यह मामला 5 अगस्त का है. श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद इस वीडियो की काफी चर्चा हुई थी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट से नोएडा के 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी को जमानत मिल गई है. कोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर करते हुए व्यक्तिगत मुचलके व दो प्रतिभूति लेकर रिहा करने का निर्देश दिया है और कहा है कि शर्तों का उल्लघंन करने पर जमानत निरस्त हो सकती है.
नोएडा की एक चर्चित सोसायटी में महिला के साथ बदसलूकी के आरोपित श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी. 9 अगस्त को पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया था.
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने का यह मामला 5 अगस्त का है. श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद इस वीडियो की काफी चर्चा हुई थी.
गालीबाज़ नेता श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। महिला के साथ बदसलूकी करने वाले त्यागी को 3 मामलों में सेशन कोर्ट से पहले ही जमानत मिल चुकी है।#Noida #SrikantTyagi #ब्रेकिंग_यूपीतक pic.twitter.com/7BZ6NcNw2R
— UP Tak (@UPTakOfficial) October 17, 2022
श्रीकांत त्यागी का वायरल वीडियो
योगीराज~भाजपा सरकार 2.O👇
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा एक महिला के साथ सरेआम मां बहन की गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई,
ये योगीराज में सत्ता के नशे में चूर भाजपाइयों द्वारा जनता पर किए जा रहे अत्याचार का एक उदाहरण भर है,
योगीराज में भाजपाई नेता हत्याएं तक कर रहे! pic.twitter.com/EPWaKNgJI0
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) August 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

