Elvish Yadav Snake Venom Case: एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें! रेव पार्टी में सांप के जहर मामले में नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस
रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव मुश्किलें बढ़ सकती है. यूपी की नोएडा पुलिस ने बिग बॉस विजेता से इस मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है.
Elvish Yadav Snake Venom Case: रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव मुश्किलें बढ़ सकती है. यूपी की नोएडा पुलिस ने बिग बॉस विजेता से इस मामले में पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. दरअसल नोएडा में रेव पार्टी में एल्विश यादव पर सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.
नोएडा पुलिस फिलहाल एल्विश यादव को गिरफ्तार नहीं कर रही है, इसके पीछे कई महत्वपूर्ण वजह है. थाना सेक्टर 49 के थाना प्रभारी को उनकी शुरुआती गलतियों के चलते उनके पद से हटाकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है. ऐसे में नोएडा पुलिस गिरफ्तार करने से पहले एल्विश यादव से पूछताछ करना चाहती है. कहा जा रहा है कि पूछताछ में यदि एल्विश यादव सभी सवालों का जवाब नहीं दे पाते हैं तो जिसके बाद नोएडा पुलिस गिरफ्तार करने के बाद में विचार करेगी.
Tweet:
Uttar Pradesh | Noida Police gives notice to YouTuber and Bigg Boss winner Elvish Yadav to appear before police in connection with snake venom case.
— ANI (@ANI) November 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

