New Year 2023: पश्चिम रेलवे का फैसला, नए साल पर यात्रियों की सुविधा के लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी की मध्यरात्रि के दौरान चलाएगा स्पेशल मुंबई लोकल ट्रेन, चेक डिटेल्स
नए साल 2023 के जश्न के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को वेस्टर्न रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार नए साल के जश्न के दौरान लोगों को सफ़र के दौरान परेशानियों का सामना ना करना पड़े विशेष ट्रेन चलाएगा.
- Read in
- हिंदी
New Year 2023: नए साल 2023 के जश्न के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है. सोमवार को वेस्टर्न रेलवे की तरफ से ट्वीट कर दी गई जानकारी के अनुसार नए साल के जश्न के दौरान लोगों को सफ़र के दौरान परेशानियों का सामना ना करना पड़े. पश्चिम रेलवे ने 31 दिसंबर, 2022 और 1 जनवरी, 2023 की मध्यरात्रि के दौरान 8 विशेष लोकल ट्रेन सेवाएं चलाएगा. पश्चिम रेलवे ने अपने पोस्ट में कहा, "इसमें चर्चगेट से विरार तक 4 और विरार से चर्चगेट तक 4 सेवाएं शामिल हैं." यानि नए साल के जश्न पर मुंबई में पार्टी करने वालों को घर जाने के लिए स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. क्योकि मुंबई की लोकल ट्रेन उनकी सेवा में मध्यरात्री में भी दौड़ती रहेगी. वे पार्टी करने के बाद आराप से रात में ही अपने घर जा सकते हैं.
Tweet:
WR to run 8 special local train services during the midnight of 31st December, 2022 & 1st January, 2023 for the benefit of commuters on the occasion of New Year
It includes 4 services from Churchgate to Virar & 4 from Virar to Churchgate@RailMinIndia @drmbct pic.twitter.com/voZY097acC
— Western Railway (@WesternRly) December 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

