VIDEO: ये है नया कश्मीर! डल झील के किनारे फॉर्मूला 4 कार शो का आयोजन, पीएम मोदी बोले- रेस देखकर खुशी हुई
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- पीएम मोदी ने कश्मीर बदल दिया है! पहला फॉर्मूला 4 कार शो आज श्रीनगर की डल झील के तट पर आयोजित किया गया!
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की घाटी में पहली बार फॉर्मूला-4 कार रेस शो आयोजित किया गया है. करीब 4 घंटे तक चली इस रेस शो में कई मशहूर फॉर्मूला 4 कार रेस ड्राइवर ने हिस्सा लिया और खेल प्रेमियों का मनोरंजन किया. इस दौरान जेके टायर मोटरस्पोर्ट्स की टीम ने स्टंट और ड्रिफ्टिंग का डेमो दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया. इस रेस का आयोजन रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बुलेवार्ड रोड के 1.7 किलोमीटर लम्बे ट्रैक पर किया गया.
एक यूजर ने रेस का वीडियो शेयर करते हुए कहा- मेरा कश्मीर बदल रहा है - पीएम मोदी ने कश्मीर बदल दिया है! पहला फॉर्मूला 4 कार शो आज श्रीनगर की डल झील के तट पर आयोजित किया गया!
This is very heartening to see. It will help further showcase the beauty of Jammu and Kashmir. India offers great opportunities for motorsports to thrive and Srinagar is right on top of the places where it can happen! https://t.co/RNSRy4NnZ3
— Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2024
इस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ये देखकर बहुत ख़ुशी होती है. इससे जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को और अधिक प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी. भारत मोटरस्पोर्ट्स को फलने-फूलने के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है और श्रीनगर उन स्थानों में शीर्ष पर है जहां ऐसा हो सकता है.
Kashmir hosts first ever "Formula-4 Car race show at Boulevard in Srinagar pic.twitter.com/rUoXgby5qV
— Basit Zargar (باسط) (@basiitzargar) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

