देश

Omicron Variant: भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू, करना होगा इन गाइडलाइन्स का पालन

दुनिया भर में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नए दिशा-निर्देश बुधवार से लागू हो चुके हैं.

Omicron Variant: भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश लागू, करना होगा इन गाइडलाइन्स का पालन
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

Omicron Variant: दुनिया भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने विदेश से भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (International Passengers) के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नए दिशा-निर्देश बुधवार से लागू हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए गाइडलाइन्स के मुताबिक, यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अपलोड करने के साथ ही पिछले 14 दिन के यात्रा का विवरण जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है. यात्रा से करीब 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा. उधर, जोखिम की आशंका वाले देशों के यात्रियों के आगमन के बाद एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट कराना होगा, अगर टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो उन्हें सात दिनों के लिए अपने निवास पर क्वारंटीन होना होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).