देश

Alimony Order For Muslim Women: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती हैं मुस्लिम महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक मुस्लिम महिला तलाक के बाद गुजारा करने के लिए अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती है. नियम के अनुसार वो इसकी हकदार है.

Alimony Order For Muslim Women: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद अपने पति से गुजारा भत्ता मांग सकती हैं मुस्लिम महिलाएं
Supreme Court | PTI

Alimony Order For Muslim Women: मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) के पक्ष में बड़ा फैसला करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा है कि तलाक (Divorce) के बाद मुस्लिम महिलाएं अपने पति से एलिमनी (Alimomy) की मांग कर सकती हैं. एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक मुस्लिम महिला तलाक के बाद अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है. दरअसल, यह फैसला तब आया जब न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक मुस्लिम व्यक्ति की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत अपनी तलाकशुदा पत्नी को गुजारा भत्ता देने के निर्देश को चुनौती दी थी.

यह भी पढ़ें: Same-Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट का फैसला, समलैंगिक विवाह पर निर्णय की समीक्षा संबंधी याचिकाओं पर खुली अदालत में सुनवाई से इनकार

तलाक के बाद मुस्लिम महिलाएं गुजारा भत्ता की हकदार 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2024 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).